विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

BJP नेता की गुंडागर्दी: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा, देखें वायरल VIDEO

टोल मांगे जाने पर भड़के एक स्थानीय BJP नेता ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की कथित तौर पर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

BJP नेता की गुंडागर्दी: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा, देखें वायरल VIDEO
इंदौर में बीजेपी नेता ने टोल कर्मचारी को पीटा.
  • टोल प्लाजा पर बीजेपी नेता की गुंडागर्दी
  • टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को पीटा
  • मध्यप्रदेश के इंदौर की घटना
इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में टोल मांगे जाने पर भड़के एक स्थानीय भाजपा नेता ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की कथित तौर पर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की पहचान नरेंद्र सिंह पंवार के रूप में हुई है. वह जिले के एक गांव की सरपंच का पति और स्थानीय भाजपा नेता है. वह खुद भी सरपंच और सांसद प्रतिनिधि रह चुका है.

टोल प्लाजा पर पैसे मांगने पर जड़े महिला कर्मचारी को थप्पड़, गुस्से में लड़की ने पकड़े बाल और... देखें VIDEO

उन्होंने बताया कि पंवार और उसका एक साथी शनिवार की रात विवाद के दौरान इंदौर-उज्जैन रोड पर एक टोल बूथ में घुसे और वहां तैनात कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया और उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी. टोल शुल्क मांगे जाने के विवाद से जुड़ा यह घटनाक्रम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

BJP नेताओं की गुंडागर्दी: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा, CCTV में कैद पूरा मंजर

अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद से फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है. दोनों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO: टोल टैक्स मांगा तो मार दी गोली 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toll Plaza, BJP, BJP Leader, Toll Tax, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com