नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने आज कोलकाता में अलग-अलग कार्यक्रम किए. प्रधानमंत्री दोपहर 3.30 बजे कोलकाता पहुंचकर सबसे पहले नेताजी भवन गए. उसके बाद वे नेशनल लाइब्नेरी और विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे.वहीं ममता बनर्जी ने कोलकाता में नेताजी के सम्मान में सुबह 6 किलोमीटर लंबे जुलूस की अगुवाई की.नेताजी की जयंती के कार्यक्रमों को लेकर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी लड़ाई जारी है. वहीं तमिलनाडु में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है. वह सोचते हैं कि तमिल लोगों, भाषा एवं संस्कृति को उनके विचारों और संस्कृति के अधीन होना चाहिए.
बता दें कि Kisan Aandolan: कृषि कानूनों (Farm laws) को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच का गतिरोध खत्म नहीं हो पा रहा. केंद्र सरकार और किसानों के बीच 11वें राउंड की बात भी आज बेनतीजा रही, अगली बैठक की तारीख भी तय नहीं है. 11वें दौर की बातचीत (Talk Between government and Farmers) में आज सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग पर एक समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा जिसे किसानों ने नामंजूर कर दिया.
उधर, दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था. किसान नेताओं का दावा है कि उसने किसी पुलिसवाले का नाम लिया था. अब शनिवार इस युवक का कबूलनामा सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि एसएचओ प्रदीप कोई है ही नहीं. उसने दावा किया है कि वह दिल्ली अपने किसी परिचित के यहां आया था. मैं 19 जनवरी की शाम को कुंडली इलाके में जा रहा था, मुझे पकड़ लिया गया. मुझे कैंप में ले जाकर पिटाई की गई. अगले दिन मुझसे कहा गया कि जो हम कहेंगे वो तुम्हें करना होगा.
ये भी बता दें कि भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,39,684 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 14,256 नए मामले सामने आए हैं.