विज्ञापन

ऐसी पत्थर दिल, ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी, मालदा में PM मोदी का ममता पर वार

PM Modi Malda Rally: पीएम मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश के बाकी राज्यों की तरह बंगाल के लोगों को भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो लेकिन आज बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां यह योजना लागू नहीं होने दी गई.ऐसी पत्थर दिल सरकार की विदाई जरूरी है.

ऐसी पत्थर दिल, ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी, मालदा में PM मोदी का ममता पर वार

पश्चिम बंगाल के मालदा में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने घुसपैठिए सबसे बड़ी चुनौती हैं. दुनिया के विकसित और समृद्ध देशों में, जहां पैसों की कोई कमी नहीं है, वे लोग भी घुसपैठियों को अपने यहां से निकाल रहे है. बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है. पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से पूछा कि क्या घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए और बाहर भेजना चाहिए या नहीं. क्या टीएमसी के रहते यह संभव है. क्या ये लोग आपकी बहन-बेटियों की रक्षा करेंगे.

ये भी पढ़ें- 8 वाला 'गेम', मुंबई में होगा खेला? BMC में जीते शिंदे के पार्षदों ने 5 स्टार होटल में डाला डेरा

पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम ममता सरकार नहीं बल्कि बीजेपी ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता और सिंडिकेट सालों से यहां घुसपैठियों को बसाने और उनको वोटर बनाने का खेल खेल रहे हैं. घुसपैठिए नैजवानों का काम छीनते हैं और बहन बेटियों पर अत्याचार करते हैं. वह आतंक और अन्य अपराधों को बढ़ावा देते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश के बाकी राज्यों की तरह बंगाल के लोगों को भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो लेकिन आज बंगाल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां यह योजना लागू नहीं होने दी गई. ऐसी पत्थर दिल सरकार, ऐसी निर्मम सरकार, ऐसी सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है. 

पीएम ने कहा कि देश के प्रधान सेवक के रूप में वह बंगाल के लोगों की पूरी ईमानदारी से सेवा की कोशिश कर रहे हैं. वह चाहते है कि बंगाल के हर बेघर के पास अपना पक्का घर हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा. यहां की TMC सरकार बहुत ही निर्दयी है, केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है उसे यहां TMC के लोग लूट लेते हैं. TMC के लोग बंगाल के गरीबों के दुश्मन हैं, उन्हें आपकी तकलीफों की चिंता नहीं है, वे अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं.

देश में सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया

मालदा के लोगों से पीम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया है, आज पूरे देश में जनता इसे अपना आशीर्वाद दे रही है. कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं, जिसमें बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है, खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक BMC में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड विजय मिली है. कुछ दिन पहले तिरुवनंतपुरम में भी पहली बार बीजेपी के मेयर बने हैं यानि जहां कभी बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां भी आज बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, यह दिखाता है कि देश का वोटर, देश की जेन Z भाजपा के विकास मॉडल पर कितना विश्वास करती है. मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi West Bengal Visit, Pmm Modi Malda Rally, Pm Modi On Tmc, Mamata Banerjee, Intruder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com