विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

'BJP के लिए सही मायनों में पटाखा-रहित दीवाली' : बंगाल उपचुनाव के रुझानों पर TMC के अभिषेक बनर्जी का तंज

टीएमसी प्रत्याशियों के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. वोटों का मार्जिन ज्यादा होने से टीएमसी कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित मान रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन पर अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया है

देश में 29 विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती इस समय जारी है, इसमें पश्चिम बंगाल की चार सीटें शामिल हैं. इन चारों सीटों पर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रभावी बढ़त बना ली है और उसके प्रत्‍याशियों की जीत तय मानी जा रही है. दूसरे शब्‍दों में कहें तो पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल से करारी शिकस्‍त झेलने वाली बीजेपी के लिए राज्‍य के उपचुनाव भी झटका देने वाले साबित हुए हैं. बीजेपी के इस कमजोर प्रदर्शन (बंगाल में ) पर टीएमसी सांसद और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तंज कसा है. अभिषेक ने ट्वीट किया, 'सही मायनों में बीजेपी के लिए पटाखा रहित दीपावली. @BJP4India को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं'

टीएमसी प्रत्याशियों के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. वोटों का मार्जिन ज्यादा होने से टीएमसी कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित मान रहे हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, दिनहाता से टीएमसी के उदयन गुहा बीजेपी के अशोक मंडल से, शांतिपुर से टीएमसी के ब्रज किशोर गोस्वामी बीजेपी के निरंजन विश्वास से, खड़दहा से टीएमसी के सोवनदेब चट्टोपाध्याय बीजेपी के उम्मीदवार से और गोसाबा से टीएमसी के उम्मीदवार सुब्रत मंडल बीजेपी के पलाश राणा से प्रभावी अंतर से आगे चल रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee) ने इन चुनावी रुझानों पर प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट किया है 'यह जीत लोगों की जीत है. इससे पता चलता है कि कैसे बंगाल हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति पर विकास और एकता को चुनेगा. लोगों के आशीर्वाद से हम वादा करते हैं कि हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे !'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
By Election Results 2021, Bypolls Results 2021, West Bengal Bypoll Results 2021, Abhishek Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com