विज्ञापन

मतगणना से पहले भवानीपुर सीट पर भिड़े TMC-BJP समर्थक, हो रहा हंगामा

West Bengal Election Result: हंगामे की वजह को लेकर BJP के एक काउंटिंग एजेंट ने कहा, "उनके पास ID कार्ड नहीं हैं. हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं. वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं.

मतगणना से पहले भवानीपुर सीट पर भिड़े TMC-BJP समर्थक, हो रहा हंगामा

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP के मतगणना एजेंटों और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस सीट पर CM ममता बनर्जी के सामने BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं. 

हंगामे की वजह को लेकर BJP के एक काउंटिंग एजेंट ने कहा, "उनके पास ID कार्ड नहीं हैं. हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं. वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं. BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है."

यह काउंटिंग सेंटर आज तय करेगा कि भवानीपुर का ताज किसके सिर सजेगा. बारिश के बावजूद कोलकाता में राजनीतिक तापमान चरम पर है और हर किसी की नजर नतीजों पर टिकी है. क्या ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी, या बीजेपी बनाएगी नया इतिहास. इसका फैसला आज होने वाला है.

आधी रात को सीएम ममता ने कहा- जागते रहो...

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता बनर्जी ने एक एक्स पोस्ट किया है. ममता बनर्जी ने लिखा कि सतर्क रहें,निगरानी रखें,रात भर जागते रहें,शिकायत दर्ज कराएं.

उन्होंने लिखा, "मुझे अलग‑अलग जगहों से खबरें मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती (लोड‑शेडिंग) की जा रही है. हुगली के सेरामपुर,नदिया के कृष्णनगर,बर्धमान के आउसग्राम से लेकर कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसे मामले सामने आए हैं,जहां चरणों में बिजली काटी जा रही है,सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है."

सीएम ममता ने लिखा, "मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं जिस तरह मैं खुद पूरी रात जागकर हर गतिविधि पर नजर रख रहा हूं,आप भी पूरी रात जागिए और स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जनता के वोटों की रक्षा कीजिए.अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति बनती है,तो मौके पर इकट्ठा हों,तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग करें. यह सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर किया जा रहा है."

यह भी पढ़ें: Election Result LIVE: बीजेपी या टीएमसी? पश्चिम बंगाल किसका होगा, कुछ देर में नतीजे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com