विज्ञापन

तिरुपति बालाजी: केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार

तिरुपति लड्डू प्रसादम के लिए सप्‍लाई किया गया घी पाम ऑयल, पामोलिन और एमजी-90, मोनोग्लिसराइड्स जैसे कई केमिकल के इस्‍तेमाल से तैयार किया गया था. ईडी ने इस मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया है.

तिरुपति बालाजी: केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम घी मिलावट मामले में एक और गिरफ्तारी.

तिरुपति लड्डू प्रसादम के लिए सप्‍लाई किया गया घी पाम ऑयल, पामोलिन और एमजी-90, मोनोग्लिसराइड्स जैसे कई केमिकल के इस्‍तेमाल से तैयार किया गया था. ईडी ने इस मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया है. 

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में पता चला है क‍ि लड्डू में इस्‍तेमाल किया गया घी रिफाइंड पाम ऑयल, पामोलिन और कई केमिकल का इस्‍तेमाल कर बनाया गया था. इस खुलासे के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में घी निर्माता कंपनी के प्रमोटर को गिरफ्तार किया. 

न्यायिक हिरासत में आरोपी मंगला 

अधिकारियों के अनुसार, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) घी मिलावट मामले में ईडी के हैदराबाद कार्यालय द्वारा 17 सितंबर को सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे विशाखापत्तनम की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया,  जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

कैसे बनाया गया मिलावटी घी?

ईडी का दावा है क‍ि तिरुपति लड्डू प्रसादम को तैयार करने में उपयोग किया गया मिलावटी घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलिन और कई तरह के केमिकल, जैसे- एमजी-90, मोनोग्लिसराइड्स, मायवासेट सॉफ्ट 400 और एसिटिक एसिड एस्टर का उपयोग करके बनाया गया था. इसके बाद इस घी को 'एगमार्क स्पेशल ग्रेड काऊ घी' (गाय का शुद्ध घी) बताकर टीटीडी को आपूर्ति की गई थी. 

96 करोड़ का मिलावटी घीमंगला की फैक्ट्री में बना 

जांच एजेंसी ने कहा- 2019 से 2024 के बीच टीटीडी को 230 करोड़ के मिलावटी घी की आपूर्ति की गई थी. इसमें 96 करोड़ का मिलावटी घी कैलाश चंद मंगला की फैक्ट्री में बनाया गया था. इस पूरे मामले में मंगला साजिशकर्ता के रूप में शामिल था. ईडी ने कहा- मंगला ने श्री वैष्णवी डेयरी स्पेशलिटीज, मालगंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स और एआर डेयरी फूड्स जैसी अन्‍य कंपनियों के बीच तालमेल कर मिलावटी घी की आपूर्ति की थी. इससे पहले ईडी ने 'भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क' कंपनी के प्रमोटर और निदेशक विपिन जैन को भी ऐसे ही आरोपों में गिरफ्तार किया था.

तिरुपति का लड्डू प्रसादम कितना शुद्ध? इलेक्ट्रॉनिक 'जीभ' और 'नाक' तुरंत सूंघ लेगी

बाथरूम क्लीनर के केमिकल वाले घी से बने थे तिरुपति प्रसाद के लड्डू, आंध्र सीएम चंद्रबाबू का बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tirupati Laddu Ghee Controversy, Tirupati Prasadam, Tirupati Prasadam Animal Fat, ED News, Ghee Adulteration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com