जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन केंद्र डल झील में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई. हाउसबोट में आग लगने से बांग्लादेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आज सुबह भीषण आग में झील पर कई हाउसबोट जलकर राख हो जाने के कुछ घंटों बाद शव मिले.
बताया जा रहा है कि हाउसबोट में लगी आग में मारे गए तीनों पर्यटक बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो सफीना हाउसबोट में ठहरे थे. यह हाउसबोट आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो गई. पुलिस ने कहा कि डल झील के घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लगी, जो तेजी से फैल गई और अन्य हाउसबोटों को अपनी चपेट में ले लिया. हाउसबोट लकड़ी की बनी होती हैं. इसलिए जब तब मदद पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी. जिला प्रशासन ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है और घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम से कम पांच हाउसबोट नष्ट हो गई हैं, कुछ अन्य को नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन आग इतनी भयावह थी कि वहां भगदड़ मच गई. जिस वक्त एक हाउसबोटों में आग लगी, तो उनमें कई लोग मौजूद थे. कई लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कुछ लोग इनमें फंस गए.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं