दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा (META) को उस अकाउंट का यूआरएल (URL) उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है, जिससे अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का 'डीप फेक' वीडियो (Rashmika Mandanna Deepfake Video) साझा किया गया था. पुलिस ने घटना के संबंध में FIR दर्ज करने के एक दिन बाद यह कदम उठाया है.
एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा करने वाले लोगों की जानकारी भी मांगी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली पुलिस ने डीपफेक वीडियो मामले में FIR किया दर्ज
इस मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट' में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसको लेकर अधिकारी ने कहा, 'मामले को सुलझाने के लिए अधिकारियों की एक समर्पित टीम गठित की गई है. हमें उम्मीद है कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.'
दिल्ली महिला आयोग ने भी शुक्रवार को वीडियो के संबंध में पुलिस को नोटिस भेजा था और इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो वायरल
पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर रश्मिका का एक डीपफेक वीडियो (Rashmika Deepfake Video) वायरल हुआ था, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए जाने का संदेह है. यह मूल वीडियो एक ब्रिटिश-भारतीय ‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर' का बताया जा रहा है, जिसका चेहरा रश्मिका के चेहरे से बदल दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं