विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

जम्मू-कश्मीर में कथित सैन्य कर्मियों की गोलीबारी में तीन लोग घायल

बांदीपोरा के संबोल क्षेत्र के एस के बाला से गुजर रहे सेना के वाहनों पर पथराव किया गया

जम्मू-कश्मीर में कथित सैन्य कर्मियों की गोलीबारी में तीन लोग घायल
कश्मीर में कथित रूप से सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए.
  • सैन्य कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की
  • घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
  • अनंतनाग के हर्नाग में भी हुई सेना की कथित गोलीबारी
श्रीनगर: कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पत्थरबाजी कर रहे युवकों के एक समूह पर सुरक्षा कर्मियों की कथित गोलीबारी में आज तीन लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवकों के एक समूह ने आज सुबह बांदीपोरा के संबोल क्षेत्र के एस के बाला से गुजर रहे सेना के वाहनों पर पथराव किया.

यह भी पढ़ें : गिलानी के नाती को सरकारी नौकरी मिलने पर घाटी में घट गई थी हिंसा : एनआईए

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैन्य कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.

VIDEO : कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी

अधिकारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि ऐसी ही एक घटना अनंतनाग के हर्नाग में हुई लेकिन सेना की कथित गोलीबारी में वहां कोई हताहत नहीं हुआ.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing, Security Personnel, Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com