दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की शह पर पाकिस्तान ड्रग्स माफ़िया के लिए काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली के सराय काले खां इलाके से पाकिस्तान के इन मददगारों की गिरफ्तारी हुई है. इन आरोपियों में मलकीत सिंह और हरपाल सिंह पंजाब के तरनतारन तथा धर्मेंद्र सिंह अमृतसर का रहने वाला है.
स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी लंबे समय से ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब आ रही ड्रग्स की खेप को पंजाब और भारत के अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहे थे, जिसके बदले पाकिस्तान को मोटा पैसा हवाला के जरिए मिल रहा था. गिरफ्तारी आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बताया जाता है कि इन आरोपियों के लिंक USA और फिलीपींस तक फैले हैं. गिरफ्त में आए दो आरोपी पंजाब से भगोड़े घोषित थे.
ये आरोपी बड़े पैमाने पर साल 2010-2011 से पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को भारत में सप्लाई करते थे और बदले में मोटा पैसा हासिल करते थे. वहीं ड्रोन के जरिए पाक से आने वाली ड्रग्स की इन खेप का पैसा भी हवाला के जरिए पहुंच रहा था. पकड़े गए तीनों आरोपी आतंकी रिन्दा के एक मिडल मेन के जरिए इस काम में जुड़े थे, हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि रिन्दा का वो करीबी कौन है.
पकड़े गए आरोपियों के फोन से फिलीपींस और USA के कई फोन नंबर मिले हैं. ये वो नंबर हैं जहां से इन्हें यह आदेश दिया जाता था कि पाकिस्तान से ड्रोन से आने वाली ड्रग्स खासकर हेरोइन की खेप पंजाब में कहां गिराई जाएगी. यह उस वक्त वहां मौजूद होते थे और फिर पाक से आया ड्रग्स का कन्साइनमेंट पंजाब में तय सप्लायर को पहुंचा दिया जाता था.
फिलहाल सभी आरोपियों को पंजाब पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और पूछताछ जारी है.
इसे भी पढ़ें:
"टॉयलेट के पानी से बनाते थे कॉफी": एक्ट्रेस ने बताया कैसे UAE की जेल में काटा एक महीना
करोड़पति बाप के बेटे का नशे के चलते घर छूटा, फिर सिर्फ 150 रुपये के लिए कर दी हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं