तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर जारी ताजा विवाद के बीच पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने प्रसाद में मिलावट को बेहद चिंताजनक बताया है. उन्होंने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद हिंदुओं में प्रसाद को लेकर जो श्रद्धा होती है अब उसमें शंका उत्पन्न हो गई है. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने आगे कहा कि पिछले तीन चार दिनों से एक बेहद चिंताजनक खबर आ रही है. मैं बनारस में रहते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने नहीं जा सका. लेकिन मेरे कुछ साथी दर्शन करने गए थे. जब वो वहां से आए तो उन्होंने मुझे बाबा का प्रसाद दिया,वो प्रसाद जैसे ही मेरे हाथ में आया तो मुझे एकाएक तिरुपति मंदिर के प्रसाद वाली बात याद आ गई. ये मैं अकेला नहीं हूं. जिसकी प्रसाद में अटूट श्रद्धा हो. लेकिन मिलावट की जो बात सामने आई है वो हिंदू शास्त्रों में पाप की तरह ही है.
तिरुपति लड्डू विवाद पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी प्रतिक्रिया#TirupatiTemple | #Prasad | #RamnathKovind pic.twitter.com/gA8pBL8BJn
— NDTV India (@ndtvindia) September 21, 2024
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी के मिलावट की बात सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है. इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम चंद्रबाबू नायडू से भी बात की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि इस मामले में जो भी दोषी पाएं जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

प्रसाद बनाने में होता था फिश ऑयल का भी इस्तेमाल
बीते दिनों आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि तिरुपति मंदिर में प्रसाद तैयार करते समय बीफ का फैट और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था. ये खुलासा तिरुपति मंदिर के प्रसाद की जांच को लेकर आई रिपोर्ट में हुआ है.खास बात ये है कि इस मामले में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि पिछली सरकार के समय तिरुपति मंदिर के प्रसाद को तैयार करते समय घी की जगह जानवरों की चर्बी का प्रयोग किया जाता था. उनके इन आरोपों को ध्यान में रखते हुए ही मंदिर से प्रसाद के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था. अब इस जांच की रिपोर्ट आ गई है. इसी रिपोर्ट में जानवरों के फैट के इस्तेमाल करने की बात निकल आई है.

पूर्व सीएम ने किया था पलटवार
सीएम नायडू के आरोपों का जवाब देते हुए जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ने कहा था कि चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर जो बयान दिया है वो बेहद घटिया है. कोई भी शख्स इस तरह के आरोप लगाने से पहले सोचेगा जरूर. उनके इस बयान से ये साबित हो गया हैकि नायडू राजनीति में कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हटेंगे.
CALF ने जारी की थी चेतावनी
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के पशुधन और खाद्य विश्लेषण और अध्ययन केंद्र (CALF) द्वारा किए गए विश्लेषण में एक चेतावनी भी दी गई थी. इस चेतावनी में कहा गया है कि कुछ मौके पर ऐसी संभावना है कि गलत पॉजिटिव रिजल्ट भी आ सकें. यह रिपोर्ट कई तरह के कंडिशन पर निर्भर करती है. ऐसे में कई बार जांच के परिणाम भी गलत आ जाते हैं. रिपोर्ट में इस बात पर कुछ नहीं कहा गया है कि मिलावट जानबूझकर की गई थी या फिर खाने की परिस्थितियों और अन्य कारकों के कारण मिलावट हुई. नायडू के आरोप और एनडीडीबी की रिपोर्ट ने दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं को चौंका दिया है क्योंकि तिरुपति के लड्डू का भावनात्मक महत्व बहुत अधिक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं