कर्नाटक चुनाव अब महज कुछ दिन ही दूर है. ऐसे में राज्य में बीजेपी का चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है. इसी सिलसिले में पीएम मोदी (PM Modi) कर्नाटक (Karnataka) में आज रोडशो और चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं. राज्य में चुनाव प्रचार करने के लिए हुमनाबाद की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, "यह कर्नाटक को देश में नंबर-1 राज्य बनाने वाला चुनाव है. कांग्रेस और जेडीएस किसान विरोधी हैं. पहले कर्ज माफी के नाम पर धोखा हुआ. ऐसे में राज्य में डबल इंजन की सरकार जरूरी है."
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि कर्नाटक चुनाव केवल पांच साल के लिए सरकार बनाने के वास्ते नहीं है, बल्कि यह राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाने की खातिर भी है. कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए राज्य में ‘डबल इंजन' की सरकार का बरकरार रहना जरूरी है. राज्य में ‘डबल इंजन' सरकार का मतलब है दोगुनी रफ्तार. कर्नाटक में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी. कांग्रेस ने देश को बांटा है, पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फरवरी के बाद से पीएम मोदी का इस साल कर्नाटक (Karnataka) का यह नौवां दौरा है. राज्य में 10 मई को 224 सीट पर विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के नतीजे 13 मई का आएंगे. हमुनाबाद की रैली के बाद पीएम मोदी विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह दोपहर एक बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे.
पीएम मोदी वहां करीब पौने दो बजे लोगों को संबोधित करेंगे. बाद में पीएम मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु रवाना होंगे. बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वह जन सभाएं करने के लिए रविवार सुबह राजभवन से कोलार, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर जाएंगे. प्रधानमंत्री रविवार को मैसूरु में भी रोड शो करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह मैसूरु से दिल्ली रवाना होंगे.
ये भी पढ़ें : पहलवानों को मिली बृजभूषण के खिलाफ की गई FIR की कॉपी
ये भी पढ़ें : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले मिले, पॉजिटिविटी रेट 3.69 फीसदी पहुंचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं