जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग का एक और मामला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार आतंकियों ने इस बार जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल को अपना निशाना बनाया है. पुलिस के अनुसार आतंकियों ने कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद दर पर उनके घर में घुसकर हमला किया है. घटना कश्मीर कारलपोरा गांव की है. कांस्टेबल को घायल हालत में पास के अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है.
जम्मू-कश्मीर ने जारी किया बयान
इस घटना को लेकर कश्मीर पुलिस ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि घायल पुलिस कर्मियों ने दम तोड़ दिया और वीरगति को प्राप्त हुए. हम शहीद को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और इस महत्वपूर्ण समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. आतंकियों का पता लगाने के लिए फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कश्मीर में टारगेटेड किलिंग के मामले बढ़े
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है. सभी संभावित जगहों सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले पुलवामा में एक प्रवासी मजदूर की भी टारगेटेड किलिंग के तहत हत्या कर दी गई थी. इससे पहले बीते रविवार को श्रीनगर में एक पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. मसरूर अहमद वानी को रविवार को ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेलते समय तीन गोलियां मारी गईं थी.
हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में वाहनों और पैदल चलने वालों की जांच तेज कर दी है. श्रीनगर के सभी प्रमुख चौराहों के साथ-साथ शहर के निकास बिंदुओं पर मोबाइल वाहन चौकियां स्थापित की गई हैं.
फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद पिछले हफ्ते केंद्र शासित प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सबसे बड़ा संघर्ष विराम उल्लंघन देखा गया. गुरुवार को सीमा पर अरनिया सेक्टर में अकारण गोलीबारी और मोर्टार गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया. रिहायशी इलाकों में मोर्टार गोले गिरने के बाद दर्जनों ग्रामीण अपने घर छोड़कर भाग गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं