विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2024

देश के टॉप टेक संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट में आ रही गिरावट : स्टडी

एजुकेशनल मैगजीन करियर्स 360 के संस्थापक महेश्वर पेरी ने किया खुलासा, औसत वेतन में 30 प्रतिशत की गिरावट आई

देश के टॉप टेक संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट में आ रही गिरावट : स्टडी
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

एजुकेशनल मैगजीन करियर्स 360 के संस्थापक, चार्टड एकाउंटेंट और निवेश बैंकर महेश्वर पेरी ने कहा है कि देश के सर्वोत्कृष्ट टेक्नालॉजी संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट में गिरावट आ रही है. उन्होंने कहा है कि, भारत के सबसे अच्छे संस्थानों में प्लेसमेंट कठिन होता जा रहा है. करियर्स 360 की स्टडी में सामने आया है कि प्लेसमेंट घट रहे हैं, औसत सैलरी में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है और कई ऑफर रद्द हुए हैं. 

महेश्वर पेरी ने एक्स पर अपनी सिलसिलेवार पोस्टों में प्रमुख संस्थानों से जुड़े आंकड़े शेयर किए हैं. 

एनआईटी दिल्ली : पिछले साल अब तक 97 प्रतिशत छात्रों को 17 लाख रुपये की कुल औसत सैलरी वाली नौकरियां मिली थीं और उच्चतम पैकेज 82 लाख रुपये सालाना था. इस साल केवल 65 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है और उच्चतम पैकेज गिरकर 62 लाख रुपये हो गया है और औसत सैलरी 14-15 लाख रुपये सालाना हो गई है.

रिक्रूटमेंट करने वाली कई कंपनियां ऑफर भी रद्द कर रही हैं. एनआईटी दिल्ली के कम्प्यूटर साइंस के 5 छात्रों का 21 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ था, जिसे बाद में कंपनी ने रद्द कर दिया. उन्हें एक अलग कंपनी में  15.5 लाख रुपये के पैकेज पर रखा गया. 

एनआईटी मणिपुर में दिए गए ऑफर में 40 फीसदी की गिरावट आई है. औसत सैलरी 8.7-9.7 लाख रुपये सालाना से गिरकर इस साल 7 लाख रुपये मिल रही है. पिछले साल एनआईटी मणिपुर में उच्चतम पैकेज करीब 47 लाख रुपये था. इस साल का उच्चतम स्तर गिरकर 17-18 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गया है.

एनआईटी पुदुचेरी में मार्च तक 123 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है. पिछले साल यहां के कुल 180 छात्रों को नौकरियां मिली थीं. इसके अलावा इस साल कैंपस में आने वाली कंपनियों की तादाद में कमी आई है .अब तक कैंपस में 27 कंपनियां कम आई हैं. पिछले साल 56 कंपनियों ने इस कैंपस का दौरा किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Decline In Campus Placements, Top Tech Institutes, Study, Maheshwar Peri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com