विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2023

पेट्रोल पंप में एंट्री के दौरान ट्रक ने खोया नियंत्रण, पहले गाड़ी को मारी टक्कर फिर....

हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आए ट्रक ने डीजल डिस्पेंसर के पास खड़ी कार को टक्कर मार दी.

ट्रक डीजल डिस्पेंसर पर पूरी तरह से चढ़ गया.
मुंबई:

महाराष्ट्र में पुणे-सतारा हाईवे (Pune-Satara Highway) पर एक ट्रक ने पेट्रोल पंप पर खड़ी एक कार को टक्कर मार दी, उसके बाद डीजल डिस्पेंसर को जमीन से उखाड़ दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना 22 अप्रैल को सुबह करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर ट्रक डीजल भरवाने के लिए आया था. लेकिन उसने डीजल डिस्पेंसर के पास खड़ी कार को टक्कर मार दी, फिर नियंत्रण खोते हुए डीजल डिस्पेंसर पर चढ़ गया. जिसके कारण डीजल डिस्पेंसर पूरी तरह से जमीन से उखाड़ गया.

वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ये पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.

ट्रक ने बस को टक्कर मारी, चार लोगों की मौत

एक अन्य हादसे में महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी. जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मंदिर के समीप शनिवार देर रात करीब दो बजे हुई.

ये भी पढ़ें:-
मिशन केरल पर PM मोदी : देश के पहली वॉटर मेट्रो की करेंगे शुरुआत, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
4 साल के मासूम ने खेल-खेल में निगल ली सीटी, AIIMS के डॉक्टरों ने बचाई जान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातारा से ठाणे के डोम्बिवली जा रही निजी यात्री बस जब स्वामीनारायण मंदिर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि 18 यात्री घायल हो गए.

Video : दक्षिण दिल्‍ली में बाइक सवार की दुर्घटना में मौत, पुलिस को चाइनीज मांझे पर शक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Truck Lost Control, Petrol Pump, Truck Rammed Into A Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com