पांचवें टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज का जीत के साथ अंत किया. लेकिन सीरीज भारत ने 3-2 से जीतने में सफलता हासिल की. न्यूजीलैंड की जीत में ग्लेन फिलिप्स ने कमाल किया और रनों की पारी खेली, 38 गेंद पर 65 रन की नाबाद पारी खेली, फिलिप्स ने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा टिम सीफर्ट ने 50 गेंद पर 93 रन बनाए. बता दें कि भारत ने 192 रन का टारेगट न्यूजीलैंड को दिया था. कीवी टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाकर मैच को जीत लिया.
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
- ग्लेन फिलिप्स- 5 पारी में 337 रन
- अभिषेक शर्मा- 5 पारी में 197 रन
- डेरिल मिचेल- 5 पारी में 176 रन
- नमन धीर - 5 पारी में 138 रन
- बेवॉन जैकब्स- 4 पारी में 135 रन
- फिन एलन- 5 पारी में 134 रन
5 मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
इसके अलावा फिलिप्स 5 मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्य़ादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. फिलिप्ल 337 रन के साथ नंबर 1 पर है. इस मामले में नंबर 2 पर फिल साल्ट थे जिन्होंने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज में कुल 331 रन बनाए थे.
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट पर 191 रन बनाए. भारत की तरफ से ईशान किशन ने 61, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 और नमन धीर ने 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर चार विकेट लिए. उनके अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, Ishan Kishan ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर
यह भी पढ़ें | वैभव सू्र्यवंशी को लेकर टीम चयन पर घिरे गौतम गंभीर का पलटवार, बोले- मेरा काम सबको खुश करना नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं