विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2015

न्यायपालिका से नाराजगी की भड़ास संसद में निकाल रही कांग्रेस : राजनाथ सिंह

न्यायपालिका से नाराजगी की भड़ास संसद में निकाल रही कांग्रेस : राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी न्यायपालिका की नाराजगी संसद पर निकाल रही है। सिंह ने यह भी कहा कि डेमोक्रेसी में सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात कहने का हक़ है और सरकार सभी दलों से सहयोग चाहती है, न कि तनाव।  

संसद को बंधक बना रखा है कांग्रेस ने
राजनाथ सिंह ने एक समारोह में कहा कि "हम विपक्षी दल से अच्छे सम्बंध चाहते हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने संसद को बंधक बनाया हुआ है, क्योंकि वह न्यायपालिका से नाराज है। ऐसा नहीं होना चाहिए।" उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि भारत को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा "भारत के हर नागरिक को भारत के विकास के लिए काम करना चाहिए।"

सभी को समानता से देखता है संविधान
राजनाथ सिंह ने कहा कि "भारत में सबको साथ लेकर चलने की नीति है। हमारा कांस्टीट्यूशन भी यही कहता है। सभी पिछड़े सभी जातियों के लोग, बेशक उनका धर्म और जाति अलग हो, लेकिन हमारा कांस्टीट्यूशन सबको एक समान देखता है।" सिंह के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन में जनतंत्र पुराना है लेकिन वहां सिर्फ दो पार्टियां हैं। जबकि भारत में कई राजनीतिक पार्टियां हैं। जो राजनीति में आता है, उसके पास कई विकल्प होते हैं।" गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कई देशों में जनतंत्र होने के बावजूद महिलाओं को वोट देने का हक नहीं था, पर भारत में महिलाओं को यह हक भारत की आजादी के साथ मिल गया था।
Previous Article
दिल्ली में मुख्यमंत्री जय भीम योजना फिर से शुरू, SC/ST स्टूडेंट को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
न्यायपालिका से नाराजगी की भड़ास संसद में निकाल रही कांग्रेस : राजनाथ सिंह
नहीं रुके आंसू, पिता ने लड़खड़ाती आवाज में बयां किया दुख: CM योगी से बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार ने की मुलाकात
Next Article
नहीं रुके आंसू, पिता ने लड़खड़ाती आवाज में बयां किया दुख: CM योगी से बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार ने की मुलाकात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com