विज्ञापन

तमिलनाडु में बीजेपी नहीं करेगी किसी का समर्थन, AIADMK से भी खुदको किया अलग

तमिलनाडु में इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल तेज है. इस बीच बीजेपी किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देगी. बीजेपी तमिलनाडु में एक सीट जीती है. उसने AIADMK से भी खुद को अलग किया.

तमिलनाडु में बीजेपी नहीं करेगी किसी का समर्थन, AIADMK से भी खुदको किया अलग

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद नया सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके बहुमत के आंकड़े से दूर है. ऐसे में राज्यपाल टीवीके प्रमुख विजय के बहुमत के दावे से संतुष्ट नहीं हुए. वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टियों के गठबंधन की खबरें आने लगीं. तमिलनाडु में बीजेपी के रुख ने भी राजनीति गर्म कर दी. तमिलनाडु में बीजेपी किसी का समर्थन नहीं करेगी. उसका एक विधायक जीत कर आया है. यानी एआईएडीएमके से भी बीजेपी ने खुद को अलग किया. क्या यह इस बात का संकेत है कि डीएमके और एआईएडीएमके का गठबंधन हो रहा है?

इस बीच खबर है कि टीवीके प्रमुख विजय सरकार गठन के संबंध में आज शाम तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे. उससे पहले VCK विजय को अपना समर्थन देगी.

विजय बना सकते हैं सरकार

सूत्रों के अनुसार, CPI की वर्किंग कमिटी की बैठक में भी TVK को पूरा समर्थन देने का फैसला हुआ है. CPI-M की राज्य कमिटी की बैठक में भी TVK को समर्थन देने का फ़ैसला हुआ. अब VCK भी गठबंधन के लिए सहमत है. वहीं कांग्रेस पहले ही टीवीके को अपना समर्थन दे चुकी है. ऐसे में विजय की सरकार बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. ये सभी पार्टियां शाम 4:30 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना अंतिम फैसला सुनाएंगी.

कांग्रेस मांग रही TVK के लिए समर्थन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) महासचिव डी राजा से आग्रह किया कि वाम दल तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व में ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार' बनाने में सहयोग करें. सूत्रों ने बताया कि खरगे ने गुरुवार को राजा से फोन पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि भाकपा को जल्द फैसला लेना चाहिए ताकि भाजपा को पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने का मौका न मिले.

तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 108 सीट जीतीं. टीवीके विधानसभा में बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन दे चुकी है, जिसके पास पांच विधायक हैं.

विधानसभा चुनाव में DMK  को 59, AIADMK  को 47, कांग्रेस को पांच, PMK को चार, आईयूएमएल को दो, CPI को दो, CPIM को दो और वीसीके को दो सीटें मिलीं. वहीं भारतीय जनता पार्टी , डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली.

यह भी पढ़ें: विजय को तमिलनाडु की राजनीति में मिली कामयाबी की जड़ें कहां हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com