कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) और पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देशवासी आक्रोशित थे और वे ऐसे हमले की उम्मीद कर रहे थे.
हमारी सेना की ताकत पूरी दुनिया जानती है : अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सिर्फ 'पीओके' ही नहीं, उससे भी आगे बढ़कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला हुआ है और यह होना चाहिए था. हर देशवासी को इसकी उम्मीद थी.पूरा देश आक्रोश था और सभी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे थे. पहलगाम की बैसरन घाटी में जिस तरह से हमारे पर्यटकों की कायराना हत्या की गई थी, जो क्रूरता बरती गई थी, उसके बाद पूरे देशवासी चाह रहे थे कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. वहीं, अब खबर मिली कि मंगलवार देर रात हमारे बहादुर सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है. चुन-चुन कर सभी को खत्म कर दिया है. इस ऑपरेशन के बाद हमारे देशवासी उल्लासित हैं. हमारी फौज की ताकत का पता पूरी दुनिया को चल गया है."
सैन्य कार्रवाई का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखने को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, "यह सांकेतिक है. कोई भी नाम दिया जा सकता है. 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में किसी महिला की हत्या नहीं की गई, सारे पुरुषों की हत्या हुई थी और महिलाओं को विधवा होना पड़ा था. ऐसे में यह नाम सही है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सरकार जो चाहे कर सकती है : कांग्रेस नेता
पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर अधीर रंजन नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर अधीर रंजन लेकिन एक दिन की मॉक ड्रिल में पता नहीं हम कितना ज्यादा सीख पाएंगे. ऐसे मॉक ड्रिल बार-बार करने चाहिए. कहां पर बंकर बनाए गए हैं, कहां पर लोग सुरक्षित रह सकते हैं, उसके बारे में आम लोगों को जानकारी देनी चाहिए." पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी के हिंसा के करीब तीन सप्ताह बाद मुर्शिदाबाद का दौरा करने को लेकर कांग्रेस नेता ने हमला किया. उन्होंने कहा, "हिंसा के तीन सप्ताह बाद ममता बनर्जी नौटंकी करने गई थीं. तीन सप्ताह बाद ममता को लगा कि चलो मुर्शिदाबाद घूमकर आते हैं."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं