विज्ञापन

'कांग्रेस महिला विरोधी, थरूर ने माना': रिजिजू के इस बयान पर शशि थरूर ने दिया ये जवाब

शशि थरूर ने कहा कि मैंने किसी भी समय ऐसी कोई बात न तो कही और न ही ऐसा कोई संकेत दिया और तस्वीर में मेरे पास 7 गवाह हैं जो इसकी पुष्टि कर सकते हैं.

'कांग्रेस महिला विरोधी, थरूर ने माना': रिजिजू के इस बयान पर शशि थरूर ने दिया ये जवाब
  • महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा में पारित नहीं किया जा सका.
  • किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर महिला विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया और शशि थरूर के कथित समर्थन का दावा किया.
  • शशि थरूर ने रिजिजू के बयान को गलत बताया और महिला आरक्षण के पूर्ण समर्थक होने का स्पष्ट उल्लेख किया.

महिला आरक्षण को लेकर हाल के दिनों में संसद से लेकर सड़कों तक सियासी घमासान देखने को मिला. सरकार ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किया था, लेकिन विपक्ष के तीखे विरोध के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका. इस पूरे मुद्दे पर अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है. रिजिजू ने दावा किया था कि संसद सत्र के बाद थरूर ने दावा किया था कि कांग्रेस महिला विरोधी है. अब किरेन रिजिजू के इस दावे पर शशि थरूर ने आपत्ति जताई है. शशि थरूर ने साफ शब्दों में कहा है कि मंत्री का बयान गलत है.

शशि थरूर ने एक्स पोस्ट में किरेन रिजिजू को टैग करते हुए लिखा मुझे खेद है, लेकिन रिजिजू के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ मैं कहना चाहता हूं कि मैंने किसी भी समय ऐसी कोई बात न तो कही और न ही ऐसा कोई संकेत दिया और तस्वीर में मेरे पास 7 गवाह हैं जो इसकी पुष्टि कर सकते हैं.

'महिला आरक्षण के पूर्ण समर्थक....'

शशि थरूर ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में महिला अधिकारों और महिला आरक्षण के लिए आवाज उठाई है, महिला आरक्षण विधेयक की पहल की, इसे हमारे कार्यकाल के दौरान राज्यसभा में पारित कराया और 2023 में भारत सरकार द्वारा लोकसभा में लाए जाने पर इसका समर्थन किया. हम महिला आरक्षण के पूर्ण समर्थक हैं और परिसीमन से जोड़े बिना इसे अभी लागू करने के लिए तैयार हैं.

किरेन रिजिजू ने क्या कहा था?

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि महिला आरक्षण पर हुई बातचीत के दौरान शशि थरूर ने उनसे कहा था कि कांग्रेस पार्टी को भले ही महिला‑विरोधी माना जा सकता है, लेकिन कोई भी महिला शशि थरूर को व्यक्तिगत रूप से महिला‑विरोधी नहीं कहेगी. इस पर रिजिजू ने जवाब दिया था कि वह इस बात से सहमत हैं कि थरूर को व्यक्तिगत तौर पर महिला‑विरोधी नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनकी पार्टी का रुख जरूर महिला‑विरोधी है. रिजिजू के मुताबिक, थरूर के इस बयान का सीधा अर्थ यही निकलता है कि कांग्रेस का महिला आरक्षण पर रवैया महिलाओं के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि जब यह स्वीकार किया जा रहा है कि पार्टी महिला‑विरोधी है, तो केवल किसी एक नेता की व्यक्तिगत छवि को अलग करके देखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता.

ये भी पढ़ें :  भर्ती होने पर कैसे कट रही जेब? सरकारी से 11 गुना ज्यादा पैसा वसूल रहे निजी अस्पताल; चौंकाते हैं आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Reservation, Kiren Rijiju, Shashi Tharoor, Shashi Tharoor On Women Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com