विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2016

आतंकवादियों की योजना उरी जैसा हमला करने की थी : बीएसएफ

आतंकवादियों की योजना उरी जैसा हमला करने की थी : बीएसएफ
बारामूला में आतंकवादी हमले के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी
श्रीनगर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को बीएसएफ एवं सेना के संयुक्त शिविर पर हमला करने वाले आतंकवादियों की उरी की तरह का हमला करने की योजना थी और उन्होंने उनकी योजना विफल करने के लिए जवानों को बधाई दी.

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा, 'निश्चित ही उनकी ऐसी योजना थी. कैंप में बंकर के सामने एक घेरा है. वहां तार काटने वाले, जीपीएस और कंपास जैसे उपकरण बरामद हुए हैं, इस तरह वे बाड़ काटना चाहते थे और निश्चित ही उनकी उरी जैसा हमला करने की योजना थी.'

दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या आतंकवादी 18 सितंबर के उरी हमले जैसा हमला करना चाहते थे. वह एक बीएसफ जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे. यह जवान रविवार रात बारामूला में हमले में शहीद हो गया था.

कुमार ने कहा, 'हमारे जवानों ने आतंकवादियों को शिविर के अंदर घुसने से रोकने के लिए अपना जीवन कुर्बान किया. उन्होंने श्रेष्ठ कार्य किया है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ, कश्मीर, बारामूला, आतंकवाद, Terrorist, Attack, Uri-style Offensive, Baramulla, Baramulla Camp, BSF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com