विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2020

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया.

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, एक आतंकवादी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर.
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सैनिकों को संदिग्ध गतिविधि नजर आयी और उन्होंने एक घुसपैठिये को मार दिया. उन्होंने कहा, 'आतंकवादियों ने घुसपैठ करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हरकत हमारे सैनिकों की नजर में आ गया और एक आतंकवादी मारा गया.' उन्होंने बताया कि मौके से एक एके राइफल मिली है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Kupwara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com