जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में एक आतंकी साजिश नाकाम हो गई है. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. इस हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हो गई थी.
कल शाम पुंछ के सुरनकोट में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ठिकाने से 5 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो रेडियो सेट और तीन कंबल बरामद किए हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ होने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने कल रात एक बार फिर पुंछ और अन्य सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर "बिना उकसावे" के गोलीबारी शुरू कर दी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भारतीय सेना ने अपने एक बयान में कहा, "4 और 5 मई की रात को पाकिस्तान आर्मी की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. इसपर भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया." बता दें कि पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है.
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू होने के बाद का यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है. इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने सभी जिम्मेदारी से इनकार किया और "तटस्थ जांच" की मांग की.
नई दिल्ली ने सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए थे और भारत में रहने वालों को तुरंत देश छोड़ने को कहा था. भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुई सिंधु जल संधि को भी निलंबित कर दिया गया था. हमले के बाद दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों को भी कम कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं