उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बंदरों ने एक चार महीने के बच्चे को उसके अभिभावक के सामने ही तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया. घटना में बच्चे की मौत हो गई. पूरा मामला बरेली के धुनका गांव का है. घटना के सामने आने के बाद बरेली मुख्य वन संरक्षक ने मामले की जांच को लेकर वन विभाग की एक विशेष टीम बनाई है. वहीं, पुलिस के अनुसार निर्देश उपाध्याय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शुक्रवार की शाम अपने छत पर घूम रहे थे. इस दौरान पास के जंगल से बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया.
बंदरों के अपने चारों तरफ देखकर निर्देश अपनी पत्नी और चार महीने के बच्चे के साथ नीचे जाने लगे. इसी दौरान कुछ बंदरों ने उन्हें घेर लिया. बंदरों को आसपास देख निर्देश सीढ़ी की तरफ दौड़े इसी दौरान उनके हाथ से उनका बच्चा नीचे गिर गया. इससे पहले की वह रुककर बच्चे को उठा पाते, बंदरों ने बच्चों को उठाया और छत से नीचे फेंक दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं