विज्ञापन

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र

हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र
नई दिल्ली:

दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी राजधानी के अहम ठिकानों को निशाना बना सकते हैं. आशंका जताई गई है कि IED यानी बम के जरिए हमला किया जा सकता है.

अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. राजधानी के संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, सरकारी दफ्तरों और महत्वपूर्ण जगहों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. कई जगहों पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV
दिल्ली स्टेट बीजेपी दफ्तर और नेशनल बीजेपी मुख्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सघन चेकिंग शुरू की है. संदिग्ध लोगों और वाहनों पर खास नजर रखी जा रही है.

हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

पूछताछ में खुलासा हुआ था कि मॉड्यूल से जुड़े लोग दिल्ली में टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे. जांच एजेंसियों को यह भी पता चला कि राजधानी के कुछ महत्वपूर्ण ठिकानों और एक मशहूर मंदिर की रेकी की गई थी. वहां के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे गए थे.

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को यह इनपुट भी मिला है कि महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाया जा सकता है. इसी वजह से दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली‑मुंबई में टॉय‑कार से बम ब्लास्ट का था प्लान! दो आतंकी गिरफ्तार, ISIS से प्रभावित 4‑5 नाबालिग रडार पर 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी के 6 शूटर समेत सैकड़ों अपराधी पकड़े, राजधानी में बड़े हमले की फिराक में थे

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terror Alert In Delhi, Delhi Terrorist Alert, Delhi Crime, Crime In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com