विज्ञापन

यूपी-द‍िल्‍ली और राजस्‍थान में बार‍िश से ग‍िरा तापमान, मौसम व‍िभाग की आई नई भव‍िष्‍यवाणी

Weather Update: वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी बनी हुई है.

यूपी-द‍िल्‍ली और राजस्‍थान में बार‍िश से ग‍िरा तापमान, मौसम व‍िभाग की आई नई भव‍िष्‍यवाणी
हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को जोरदार बारिश हुई. (Photo- PTI)

Weather Update: द‍िल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल और राजस्‍थान में जोरदार बारिश हुई. अभी बार‍िश का दौरा जारी रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. शुक्रवार और शनिवार को भी झमाझम बारिश हुई. दो दिनों तक हुई बारिश से तापमान लुढ़क गया है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी आसमान में हल्‍के बादल छाए हुए हैं. शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई. 

पश्चिमी विक्षोम से बदला मौसम  

मौसम व‍िभाग के अनुसार, पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम का म‍िजाज बदला हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे इसका प्रभाव कमजोर होगा, और दिल्ली से दूर जाएगा, रविवार से इसका असर कम होने लगेगा. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है. 

गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान 

आईएमडी ने रविवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

आने वाले दिनाें में बढ़ेगी उमस 

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अगले कुछ दिनों में लू जैसी गंभीर स्थिति की आशंका नहीं है, लेकिन हाल की बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण लोगों को उमस महसूस हो सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक' श्रेणी के अंतर्गत है. 

राजस्थान में 4-5 दिन होगी बारिश 

राजस्‍थान के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश  हुई. सबसे अध‍िक बार‍िश दंतारामगढ़ और सीकर में 50mm र‍िकॉर्ड हुई. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी (40-60 Kmph) बारिश अगले 4-5 दिन जारी रहेगा.

यूपी के प्रयागराज में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई. (Photo- NDTV)

हिमाचल में 19 जून तक बारिश का अलर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में बार‍िश हुई. मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि अगले 19 जून तक बार‍िश होगी. मौसम व‍िभाग के अनुसार, आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बार‍िश होगी. बिजली कड़कने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी क‍िया है. 

यूपी के कानपुर में बारिश

मौसम व‍िभाग के अनुसार, यूपी में शनिवार को मौसम का म‍िजाज बदल गया. प्रयागराज सहित कई ज‍िलों में बार‍िश हुई है. कानपुर में सबसे अध‍िक बार‍िश 67.6 मिमी हुई.  सीतापुर के भटपुरवाघाट में 44.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें: मॉनसून में 'गायब' हो जाएगी बारिश! प्रशांत महासागर में सुपर अल नीनो इफेक्ट शुरू, भारत के 197 जिलों में बड़ा खतरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Alert, New Weather Alert, Weather Update, Heavy Rain, Western Disturbance 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com