तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट के नतीजे भी आ चुके हैं. AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi Result) ने पांचवीं बार यहां से जीत हासिल की है. उन्होंने BJP की उम्मीदवार माधवी लता (Madhavi Latha) 3.38 लाख वोटों से हराया है. इस सीट से कांग्रेस के मोहम्मद वलीउल्लाह समीर और BRS के श्रीनिवास यादव भी चुनाव लड़े थे.
1951 में हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र का गठन होने के बाद से कांग्रेस यहां लोकसभा का चुनाव जीतती आ रही थी. 1984 से इस सीट पर AIMIM ने अपना अधिकार बनाया, तब से पार्टी इस सीट को लगातार जीत रही है. हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालकपेट, कारवान, गोशामहल, चारमीनार, चंद्रयानगुट्टा, याकतपुरा और बहादुरपुरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
2019 के लोकसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी को यहां से एकतरफा जीत मिली थी. उन्हें करीब 5 लाख 17 हजार वोट मिले थे. 64% वोट शेयर था. जबकि 27% वोट शेयर के साथ BJP के भगवंत राव दूसरे नंबर पर रहे थे. उन्हें लगभग 2 लाख 35 हजार वोट मिले थे. वहीं TRS (जो अब BRS है) तीसरे नंबर पर और कांग्रेस के उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहे.
हैदराबाद सीट मुस्लिम समुदाय के प्रभुत्व वाली सीट है. इस बार का चुनाव CAA और UCC जैसे मुद्दों के इर्दगिर्द केंद्रित रहा. इसलिए इन मुद्दों का इस सीट पर खासा असर देखा गया. इस साल रामनवमी के दिन BJP कैंडिडेट माधवी लता का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और तेज हुआ है. अब नतीजा सामने है. बता दें कि ओवैसी हमेशा से BJP के कट्टर विरोधी रहे हैं. संसद में भी वो बेबाकी से अपनी राय रखते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं