विज्ञापन

तेजस्वी यादव की घटी सुरक्षा, बहन मीसा समेत आरजेडी के नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

सांसद सुधाकर सिंह ने बताया कि पार्टी ने गृह मंत्री को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें बिहार में खराब होती कानून व्यवस्था के बारे में बताया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि पहले तेजस्वी यादव के लिए Z श्रेणी की सुरक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन अब उसे घटाकर Y श्रेणी का किया जा रहा है जो गलत है.

तेजस्वी यादव की घटी सुरक्षा, बहन मीसा समेत आरजेडी के नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
  • आरजेडी ने बिहार में कानून व्यवस्था खराब होने और तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया है.
  • आरजेडी के पांच सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर मुलाकात की.
  • पार्टी ने अमित शाह को ज्ञापन सौंपा जिसमें तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से Y श्रेणी करने पर आपत्ति जताई गई.

आरजेडी ने पार्टी अध्यक्ष और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में ढिलाई का आरोप लगाया है. पार्टी का आरोप है कि एक तरफ बिहार में कानून और व्यवस्था की हालत लगातार खराब हो रही है, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कमी की जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार शाम आरजेडी के पांच सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन में मुलाकात की. 

केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में तेजस्वी यादव की बहन और लोकसभा सांसद मीसा भारती के साथ ही राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रेमचंद गुप्ता, लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह और अभय सिन्हा शामिल थे. 

बिहार: पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई घायल; 25 लोग गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा ज्ञापन 

सांसद सुधाकर सिंह ने बताया कि पार्टी ने गृह मंत्री को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें बिहार में खराब होती कानून व्यवस्था के बारे में बताया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि पहले तेजस्वी यादव के लिए Z श्रेणी की सुरक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन अब उसे घटाकर Y श्रेणी का किया गया है जो गलत है. 

सुधाकर सिंह का आरोप है कि ये तब हो रहा है जब आए दिन बिहार में हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं. हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या किसी खास घटना के चलते तेजस्वी की सुरक्षा को लेकर पार्टी चिंतित है. 

बिहार: इस्तीफा देकर भी CM बने रह सकते हैं नीतीश कुमार, विधानसभा स्पीकर ने समझाया नियम

नवंबर में तेजस्‍वी यादव को दी गई थी Z श्रेणी की सुरक्षा 

पार्टी के मुताबिक, अमित शाह ने मामले को देखने का आश्वासन दिया है. इसके पहले भी तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर पार्टी सवाल उठा चुकी है. पिछले साल मई में तेजस्वी यादव ने खुद गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा के संबंध में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की थी. पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव की सुरक्षा को बढ़ाकर Z श्रेणी का किया गया था. उस वक्‍त चुनाव के चलते सुरक्षा की खुफिया समीक्षा के चलते कुछ अन्य नेताओं के साथ तेजस्वी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav Security, RJD Allegations, Union Home Minister Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com