राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पार्टी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. इफ्तार पार्टी के दिन उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी के घर में एक नहीं, कई लोगों के साथ मारपीट की. राजद के प्रदेश कार्यालय में इस्तीफा देने पहुंचे राजद के युवा राजद महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने सीधे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
उन्होंने अपने आरोप में कहा है कि तेज प्रताप यादव ने 10 सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी में रामराज यादव को बहुत मारा जब उनसे पूछा गया कि उनकी क्या गलती थी तो उन्होंने कहा कि तुम राजद में हो यह तुम्हारी गलती है. तुम वहां से छोड़कर छात्र जनशक्ति परिषद चलो, अब इतना ही नहीं रामराज यादव ने यह भी कहा कि तेज प्रताप यादव नहीं चाहते कि तेजस्वी यादव राजनीति करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लालू प्रसाद यादव को भी कई बातें तेज प्रताप यादव द्वारा सुनाई गई. इतना ही नहीं जगदानंद सिंह को भी कई अपशब्द तेज प्रताप यादव द्वारा कहे गए और साथ ही साथ ये धमकी भी दी गई कि गुंडों से गोली मरवा देंगे. इसके बाद रामराज यादव आज प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस्तीफा देने पहुंचे. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार से गुहार लगा रहा हूं कि मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए, मेरी जान पर खतरा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं