विज्ञापन

'PM मोदी में काम का गजब जुनून': 25 साल के सफर पर क्या बोले TDP मंत्री चंद्रशेखर पेम्मसानी?

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मसानी ने PM मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर और इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व और विविधता को साथ लाने की क्षमता अद्वितीय है. वक्फ़ विधेयक जैसे मुद्दों पर TDP की राय को पूरा सम्मान मिला.

'PM मोदी में काम का गजब जुनून': 25 साल के सफर पर क्या बोले TDP मंत्री चंद्रशेखर पेम्मसानी?
'मैं शॉल लेकर गया था, उन्होंने नाम से बुलाया': मंत्री चंद्रशेखर पेम्मसानी ने शेयर किया PM मोदी से मुलाकात का किस्सा
NDTV
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल तक लगातार चुनाव जीतकर भारत को स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है
  • पीएम मोदी के कार्यकाल में एयरपोर्ट नेटवर्क का खूब व‍िस्‍तार हुआ.
  • रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया. लंबा हाईवे नेटवर्क विकसित किया गया है

"भारत जैसे विविध देश में, जहां इतने सारे धर्म, भाषाएं और राज्य हैं, सभी को एक साथ लाना, मजबूत नेतृत्व तैयार करना और लोगों में भरोसा जगाना शायद पीएम मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है. स्थिर नेतृत्व देना आसान नहीं है. 25 साल तक चुनाव जीतना और अच्छा काम करते रहना बहुत चुनौतीपूर्ण है. बहुत कम लोगों में काम करने की इच्छाशक्ति और क्षमता होती है. यह तभी संभव है जब आपमें बहुत जुनून हो, और मोदी जी में यह क्षमता है." भाजपा के सहयोगी दल TDP के सांसद और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मसानी ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में ये बातें कहीं.

जब पीएम बोले-चंद्रशेखर जी, आइए...

प्रधानमंत्री मोदी 07 अक्टूबर को (पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर) सत्ता में 25 साल पूरे करेंगे. पेशे से उद्योगपति चंद्रशेखर पेम्मसानी पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तब मिले, जब वह 2024 में उनकी सरकार में राज्य मंत्री बने. उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि "जब मैं पहली बार राज्य मंत्री के तौर पर उनसे मिलने गया, तो मैं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहा था. फ़ौरन प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि चंद्रशेखर जी, आइए... मुझे ज़रा भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें मेरा नाम पता होगा. यह देखना बहुत प्रेरणादायक था कि वह छोटी-छोटी बातों पर कितना ध्यान देते हैं."

चंद्रशेखर पेम्मसानी कहते हैं कि पीएम मोदी के सत्ता में रहते हुए दो सबसे अहम योगदान राजनीतिक शासन और प्रशासनिक शासन के क्षेत्र में हैं. उनके मुताबिक, पीएम मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार से लेकर रेलवे स्टेशनों के मॉडर्नाइजेशन और हाईवे के निर्माण बड़े स्तर पर हुए हैं.

देश में आ रही मैन्युफैक्चरिंग क्रांति

चंद्रशेखर पेम्मसानी ने एनडीटीवी से कहा कि "10 सालों में एयरपोर्ट्स की संख्या दोगुनी हो गई है; उनकी संख्या 70 से बढ़कर 140 से ज़्यादा हो गई है. 1300-1400 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है. 1.4 लाख किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण हुआ है, जो अब दुनिया का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है. मैन्युफैक्चरिंग में क्रांति आ रही है. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. डिफेंस एक्सपोर्ट 12 साल पहले के 700 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 30,000 करोड़ रुपये हो गया है. 12 साल पहले सिर्फ़ दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फ़ैक्ट्रियां थीं, आज 300 मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फ़ैक्ट्रियां चल रही हैं."

NDA में TDP एक अहम सहयोगी दल

एनडीए में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी एक अहम सहयोगी दल है. चंद्रबाबू नायडू के करीबी नेताओं में से एक चंद्रशेखर पेम्मसानी कहते हैं कि सरकार के कामकाज में टीडीपी की राय को काफी तवज्जो दी जाती है. वह कहते हैं, "हम पर कभी कोई दबाव नहीं डाला गया. विवादित मुद्दों पर, जैसे वक़्फ़ बोर्ड के मामले में, हमारे नज़रिए को शामिल किया गया. हम खुद को अलग इकाई नहीं मानते, बल्कि एक सहयोगी के तौर पर शासन-व्यवस्था का हिस्सा महसूस करते हैं." 



PM Modi @25: "मोदी मंच पर तलवार लेकर उतरे, 10 मिनट तक बजी तालियां" पूर्व शिक्षक ने साझा की यादें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Polictics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com