विज्ञापन

Tamil Nadu Exit Poll LIVE : एग्जिट पोल्स में स्टालिन सरकार के संकेत, मैट्रिज़ और P-Marq ने दिया बहुमत

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026 :तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 'मैट्रिज' (Matrize) के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो गए हैं, जो राज्य में एक बार फिर DMK+ गठबंधन की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं.

Tamil Nadu Exit Poll LIVE :  एग्जिट पोल्स में स्टालिन सरकार के संकेत, मैट्रिज़ और P-Marq ने दिया बहुमत

Tamil Nadu Assembly Election Exit Poll Results :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया. मतगणना 4 मई को होगी, तब यह स्पष्ट हो पाएगा कि सही नतीजे क्या होते हैं. इसी बीच, एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है. एआईएडीएमके गठबंधन को 87 से 110 सीटें मिल सकती हैं. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जा सकती हैं.

डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान

पी-मार्क के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान है. एआईएडीएमके गठबंधन को 65 से 85 सीटें मिल सकती हैं. टीवीके को 16 से 26 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य के खाते में 1 से 6 सीटें जा सकती हैं. मैटराइज के एग्जिट पोल में भी डीएमके गठबंधन को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है. इस सर्वे के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिलने का अनुमान है. एआईएडीएमके गठबंधन को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं. टीवीके को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जाने की संभावना है.

डीएमके गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान है. एआईएडीएमके गठबंधन को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं. चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है. एआईएडीएमके गठबंधन को 50 से 65 सीटें मिल सकती हैं. इस सर्वे में टीवीके को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है, जबकि अन्य के खाते में 18 से 26 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है.

बता दें कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 118 सीटों की जरूरत होगी. इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में उतरे. मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके के सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच रहा. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने भी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता थे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है.

चुनाव में पुरुषों का मतदान 83.57 प्रतिशत, महिलाओं का 85.76 प्रतिशत और थर्ड जेंडर मतदाताओं का मतदान 60.49 प्रतिशत दर्ज किया गया.

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम परिणाम नहीं हैं. असली तस्वीर 4 मई को मतगणना पूरी होने के बाद साफ होगी. उसी दिन तय होगा कि तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी.

ये भी पढे़ं : Axis My India Exit Poll: केरल में ढहता दिख रहा लेफ्ट का किला, इस बार कांग्रेस के हाथ में बाजी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com