विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2022

पन्‍नीरसेल्‍वम को निकालने के बाद AIADMK ने उनके बेटे और 17 अन्‍य को भी हटाया

इससे पहले, सोमवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विरोधी नेता ओ पन्‍नीरसेल्‍वम (ओपीएम) को  निष्‍कासित कर दिया गया था.

पन्‍नीरसेल्‍वम को निकालने के बाद AIADMK ने उनके बेटे और 17 अन्‍य को भी हटाया
सोमवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ओ पन्‍नीरसेल्‍वम का निष्‍कासित किया गया था
चेन्‍नई:

तमिलनाडु में एआईडीएमके की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक के अंतरिम प्रमुख के. पलानीसामी ने ओ. पनीरसेल्वम के बेटे और निष्कासित नेता के 17 अन्य समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया है. इससे पहले, सोमवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विरोधी नेता ओ पन्‍नीरसेल्‍वम (ओपीएम) को  निष्‍कासित कर दिया गया था. AIADMK की जनरल काउंसिल ने निर्णय में कठिनाई और असंतोष का हवाला देते हुए कोआर्डिनेटर और ज्‍वाइंट कोआर्डिनेटर के पदों को खत्‍म कर दिया था. इन पदों को क्रमश: ओ पन्‍नीरसेल्‍वम  और पलानीस्‍वामी संभाल रहे थे. 

मद्रास हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद जनरल काउंसिल की मीटिंग शुरू हुई थी. हाईकोर्ट ने ने राजनीतिक दल के झगड़े में अदालत के हस्तक्षेप नहीं करने की बात पर बरकरार रहते हुए अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) की जनरल काउंसिल की बैठक के संचालन पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका सोमवार को खारिज कर दी थी.अपने निष्‍कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए ओ पन्‍नीरसेल्‍वम ने सोमवार को कहा था कि डेढ़ करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्‍हे कोआर्डिनेटर के तौर पर चुना गया था और न तो ईपीएस और न ही किसी अन्‍य नेता को उन्‍हें निष्‍कासित करने का अधिकार है.  पन्‍नीरसेल्‍वम ने चेतावनीभरे लहजे में कहा, 'मैं इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा.' 

* लॉरेंस विश्नोई गैंग पर बड़ा खुलासा, सलमान खान को धमकाने की ऐसे चल रही थी प्लानिंग
* भारत में नए COVID-19 केसों में 19 फीसदी उछाल, पिछले 24 घंटे में 20,139 नए मामले
* बिगड़ सकती है बाढ़ की स्थिति, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं 22 नदियां, 8 राज्यों में अलर्ट

संसद में "गद्दार", "भ्रष्ट" जैसे शब्दों पर लगा बैन, विपक्ष ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIADMK, Tamil Nadu, Panneerselvam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com