विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2012

अपहृत MLA का सुराग नहीं, इटली का एक नागरिक छूटा

भुवनेश्वर: शनिवार को बीजद के अपहृत विधायक झीना हिक्का को रविवार तक कोई सुराग नहीं मिला है।
शनिवार को बीजद के अपहृत विधायक झीना हिक्का को रविवार तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं खबर है कि नक्सलियों ने इटली के अपहृत दो नागरिकों में से एक क्लॉडियो कोलंजिलो को आजाद कर दिया है। उड़ीसा के कंधमाल से अपहृत किए गए दो इटली के नागरिकों में से एक क्लॉडियो कोलंजिलो को माओवादियों ने छोड़ दिया है। क्लॉडियो को माओवादियों ने मीडिया कर्मियों के एक समूह को सौंपा है। इटली के दोनों नागरिकों को 10 दिन पहले माओवादियों ने कंधमाल के जंगलों से अगवा कर लिया था।

गौरतलब है कि माओवादियों ने तड़के कोरापुट जिले में सत्तारूढ़ बीजद के एक आदिवासी विधायक का अपहरण कर लिया था। इस वजह से उग्रवादियों द्वारा दस दिन पहले बंधक बनाए गए इटली के दो नागरिकों की रिहाई के लिए माओवादियों और अधिकारियों के बीच बातचीत स्थगित हो गई थी। इधर, स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार दोनों इतालवी नागरिकों को रिहा कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि करीब 50 हथियारबंद नक्सलियों ने लक्ष्मीपुर के विधायक झीना हिकाका के वाहन को तोयापुट के पास रोका। तोयापुट के पास सड़क खुदी हुई थी और रास्ते को एक ट्रक से बंद कर किया गया था। उन्होंने बताया कि हिकाका के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ: और वाहन चालक से मोबाइल फोन छीनकर दोनों को माओवादियों ने जाने दिया। हिकाका को वे लोग बंदूक का भय दिखा कर अपने साथ ले गए।

माओवादियों ने पोस्टर के जरिए घोषणा की है कि विधायक को तब तक बंधक बना कर रखा जाएगा जब तक सुरक्षा बलों के नक्सल रोधी अभियान को बंद करने की मांग पूरी नहीं की जाती। इस मांग को तब भी स्वीकार किया गया था जब 2011 में मलकानगिरी के जिलाधीकारी को रिहा किया गया था।

विधायक के अपहरण पर उग्रवादियों ने एक बयान जारी करके कहा कि हिकाका ने कोरापुट जिला परिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि विधायक ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे माओवादियों के एक मध्यस्थ से उपाध्यक्ष के चुनाव के बारे में फोन पर बात की थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
अपहृत MLA का सुराग नहीं, इटली का एक नागरिक छूटा
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com