विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2013

दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी से दुष्कर्म की बाढ़ रुकेगी : सुषमा स्वराज

भाजपा की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि दिल्ली दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए, ऐसा होने पर यह फैसला देश के लिए मॉडल (नजीर) फैसला बनेगा।
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि दिल्ली दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए, ऐसा होने पर यह फैसला देश के लिए मॉडल (नजीर) फैसला बनेगा और दुष्कर्मों की आई बाढ़ पर रोक लगेगी।

भाजपा की प्रादेशिक विशेष बैठक में हिस्सा लेने भोपाल आईं स्वराज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि न्यायालय ने दिल्ली दुष्कर्म के चारों आरोपियों को दोषी ठहराया है, सजा बुधवार को सुनाई जानी है, लिहाजा न्यायालय को चाहिए कि आरोपियों को फांसी की सजा दे, क्योंकि नए कानून के मुताबिक दुष्कर्म के साथ हत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय द्वारा आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने से दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। नया कानून बनने के बाद फांसी की सजा दिए जाने का यह पहला मामला भी होगा।  संवाददाताओं ने जब मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सवाल पूछा तो सुषमा ने कोई जवाब नहीं दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, सुषमा स्वराज, गैंगरेप, Delhi Gangrape, Gangrape, Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com