विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

केंद्रीय विदेश मंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव, यह है वजह

मोदी सरकार में तेज तर्रार केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव

Also Read in
केंद्रीय विदेश मंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव, यह है वजह
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मोदी सरकार में तेज तर्रार नेता के रूप में अपनी छवि कायम करने वाली केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने के दौरान सुषमा स्वराज ने यह बड़ा ऐलान किया. सुषमा स्वराज  (Sushma Swaraj) बीजेपी की कद्दावर नेता हैं और मोदी सरकार में बड़ा कद रखती हैं. इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने यह बड़ा ऐलान किया. 66 वर्षीय सुषमा स्वराज ने कहा कि मैंने मन बनाया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मैं नहीं लड़ूंगी. रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है.

Karnataka By-Poll Results: बीजेपी के गढ़ बेल्लारी में कांग्रेस का कब्जा, 19 साल का सूखा खत्म

हालांकि, सुषमा स्वराज ने कहा कि फैसला पार्टी को लेना है, मगर उन्होंने अगला चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है. सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद हैं और बीजेपी की प्रमुख चेहरों में से एक हैं.

कुवैत में शेख ने गाया भजन, देखकर सुषमा स्वराज हो गईं हैरान, बजाने लगीं तालियां, देखें VIDEOकरवा चौथ 2018: जब लाल साड़ी-लाल चूड़ी में 'दुल्हन' की तरह नजर आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Lok Sabha Election In 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com