विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2020

सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए, 6 बड़ी बातें

Sushant Singh Rajput Latest News : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने घर में मृत पाए गए हैं. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से ही मौत की वजह सामने आई है. पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है. वहीं कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वह काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे.

सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए, 6 बड़ी बातें
सुशांत सिंह राजपूत के शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है
नई दिल्ली:

  1. पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है. इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने दी है. 
  2. मिल रही जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमॉर्टम कूपर अस्पताल  में होगा. 
  3. सुशांत के परिवार में उनके पिता और 5 बहने हैं. वह अपने परिवार में सबसे छोटे थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से ठीक नहीं थे. उनकी एक बहन हाल में उनसे मिलने गई थी.
  4. सुशाांत सिंह राजपूत ने अपनी पू्र्व मैनेजर रह दिशा सालियन की मौत पर कहा था, 'यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है. दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदना. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.' 
  5. सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां के नाम पोस्ट में लिखा था: "आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत." 
  6. दूसरा अहम सवाल ये है कि सुशांत सिंह राजपूत आखिर किस वजह से डिप्रेशन में थे. क्योंकि उनके काम की तारीफ भी हो रही थी और हाल ही में उनकी फिल्म छिछोरे भी सफल हुई थी. कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की भी मौत हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Death Disha Salian, Sushant Singh Rajput Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com