सुरेश प्रभु ने अगरतला-नयी दिल्ली ‘त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई...
अगरतला:
त्रिपुरा रविवार को देश के ब्रॉड-गेज रेल मानचित्र पर आ गया. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अगरतला-नयी दिल्ली ‘त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया. वहीं, अगरतला से लेकर बांग्लादेश में अखौरा को रेल संपर्क से जोड़ने की बहुप्रतीक्षित योजना की आधारशिला एक कार्यक्रम में प्रभु और उनके बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद मुजीबुल हक ने संयुक्त रूप से रखी.
‘त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस’ रविवार को सप्ताह में एक दिन चलेगी और गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी होकर 47 घंटे बाद नयी दिल्ली पहुंचेगी. अगरतला-दिल्ली रेल संपर्क पर 968 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
सभा को संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि अगरतला और कोलकाता के बीच नियमित ट्रेन अगले माह शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता देश की सांस्कृतिक राजधानी है और त्रिपुरा का उसके साथ लंबा ऐतिहासिक संबंध है.’’ अगरतला-अखौरा रेल संपर्क पर प्रभु ने कहा कि यह ट्रांस-एशियाई रेल संपर्क का हिस्सा होगा.
उन्होंने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश के साथ संपर्क के प्रति वचनबद्ध हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध बेहद सौहार्दपूर्ण है और उनका (बांग्लादेश) रवैया हमारी पहल में सहयोगात्मक है.’’ यहां से रेलवे लाइन को त्रिपुरा में दक्षिणतम शहर सबरूम तक बढ़ाया जाएगा. सबरूम बांग्लादेश में चटगांव बंदरगाह से सिर्फ 75 किलोमीटर दूर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Suresh Prabhu, Delhi-Agartala Rail, Tripura Sundari Express, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, अगरतला-नयी दिल्ली, सुरेश प्रभु