विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2017

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आसाराम मामले पर सुनवाई तेज करे गुजरात न्यायालय

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आसाराम मामले पर सुनवाई तेज करे गुजरात न्यायालय
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गुजरात कोर्ट आसाराम बापू के यौन प्रताड़ना मामले की सुनवाई जल्द पूरी करे.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात की एक अदालत से आध्यामिक गुरु आसाराम बापू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले की सुनवाई को तेज करने के लिए कहा. अहमदाबाद के नजदीक स्थिति अपने आश्रम में एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम पर यह मामला चल रहा है. सर्वोच्च न्यायालय ने निचली अदालत को मामले में गवाहों का बयान दर्ज करने में तेजी लाने के लिए कहा है.

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेएस खेहर, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने कहा, "आसाराम मामले में जितना जल्दी संभव हो सके गवाहों से जिरह पूरी की जाए."

अतिरिक्त महाधिवक्ता तुषार मेहता ने बुधवार को शीर्ष अदालत को बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष के 29 गवाहों के बयानों पर जिरह पूरी हो चुकी है, जबकि अभी 46 गवाहों के बयानों पर जिरह होनी शेष है.

मेहता गवाहों के बयानों पर जिरह के लिए शीर्ष अदालत से और अवधि की मांग की लेकिन शीर्ष अदालत ने मेहता से 'मामले पर सुनवाई तेज करने और इसे अटकाए न रखने के लिए कहा'.

पीड़िता ने आसाराम पर अहमदाबाद के बाहरी मोटेरा इलाके में स्थित आश्रम में रहने के दौरान 2001 से 2006 के बीच यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

पीड़िता की छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साई पर भी इसी तरह का आरोप लगाया है. आसाराम पर राजस्थान स्थित अपने आश्रम में एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पोक्सो के तहत भी मामला चल रहा है और वह इस समय जोधपुर केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court (SC), Gujarat Court, Hearing, Sexual Abuse Case, Gujarat Court Asaram Bapu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com