विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2023

बिहार लाठीचार्ज मामले में SC मामले की जांच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को तैयार

बता दें कि बिहार में 13 जुलाई को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के नेता की मौत के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई थी.

बिहार लाठीचार्ज मामले में SC मामले की जांच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को तैयार

बिहार लाठीचार्ज (Bihar Lathicharge) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मामले की जांच की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है. इस मामले में 24 जुलाई को सुनवाई होगी. बिहार में 13 जुलाई को बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में बीजेपी के नेता की मौत के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव के खिलाफ CBI द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई है. 

 सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में बिहार के डीजीपी, मुख्य सचिव बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को पक्षकार बनाया गया है.  इस याचिका में मामले को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज या हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जांच की भी मांग की गई है. याचिका में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की इस पूरे मामले में भूमिका की जांच  की मांग की भी गई है. टीचर भर्ती को लेकर हुए प्रदर्शन में लाठीचार्ज में जांच की मांग की गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar BJP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com