विज्ञापन

बॉक्सर विनेश फोगाट के खिलाफ WFI की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

पहलवान विनेश फोगाट के मामले मे दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल भारतीय कुश्ती संघ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि मामला निष्प्रभावी हो गया है, इसलिए याचिका खारिज की जाती है.

बॉक्सर विनेश फोगाट के खिलाफ WFI की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
  • SC ने भारतीय कुश्ती महासंघ की विनेश फोगाट के खिलाफ याचिका को बाद के घटनाक्रमों के कारण खारिज कर दिया
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी
  • हाईकोर्ट ने ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग WFI से कराने और साई व आईओए के स्वतंत्र पर्यवेक्षक रखने का आदेश दिया था
नई दिल्‍ली:

सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि बाद के घटनाक्रमों को देखते हुए, यह याचिका निष्प्रभावी हो जाती है. इस अदालत को हाई कोर्ट के निष्कर्षों और टिप्पणियों को दोहराने का दायित्व नहीं है. 

मामले की पिछली सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और विनेश फोगाट को ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दी थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट द्वारा आदेश पारित करने के तरीके पर चिंता व्यक्त की थी. न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे की पीठ ने फोगाट को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था. 

हाई कोर्ट ने क्‍या दिया था आदेश?

22 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने एशियन गेम्स के आने वाले ट्रायल में फोगट के हिस्सा लेने को मंजूरी देते हुए कहा था कि डब्ल्यूएफआई की चयन नीति में उनके जैसी आइकॉनिक खिलाड़ी पर विचार करने का अधिकार नहीं है, जो मातृत्व अवकाश से लौट रही हैं. हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि 30-31 मई को होने वाले चयन ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग डब्ल्यूएफआई करेगी और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) का एक-एक इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेगा. हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को नोटिस भेजने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को भी कड़ी फटकार लगाई थी. 

ये भी पढ़ें:- विनेश के लिए इन पांच वजहों से अलग होगा लॉस एंजेल्स ओलिंपिक्स 2028 का चैलेंज, और तैयारी के साथ लौटेगी विनेश, कोच ने NDTV से कहा 

विनेश का वापसी का सपना एशियाई खेल चयन ट्रायल में हार के साथ टूटा

हालांकि, विनेश फोगाट एशियाई खेलों के ट्रायल के सेमीफाइनल में हार गईं. महिला 53 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को 6-4 से हरा दिया. इस हार के साथ ही फोगाट का 2026 एशियाई खेलों में जगह बनाने का सपना चकनाचूर हो गया.

ये भी पढ़ें:- रार..कोर्ट..हार, विनेश की फिर दहाड़, 'हारी नहीं हूं मैं', ओलंपियन ने कहा, 'मेरी बाउट में रोड़े पैदा किए गए'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com