विज्ञापन

जंतर-मंतर का मिलेगा विकल्प? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, प्रदर्शन के लिए नई जगह तय करें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जंतर-मंतर के विकल्प के तौर पर विरोध-प्रदर्शनों के लिए नई जगह तय करने पर विचार करने को कहा है. अदालत ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए ऐसी जगह होनी चाहिए जहां पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों.

जंतर-मंतर का मिलेगा विकल्प? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा, प्रदर्शन के लिए नई जगह तय करें
SC ने दिया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट साइट का नया विकल्प तय करने का निर्देश
NDTV

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जंतर-मंतर के विकल्प के तौर पर विरोध-प्रदर्शन के लिए दूसरी जगह तय करने को कहा है. अदालत ने यह निर्देश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के उस आश्वासन के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदर्शन के लिए किसी अन्य स्थान को निर्धारित करने पर विचार करेगी.

सभी पक्षों ने जताई सहमति

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमने किसी अन्य स्थान को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थल बनाने के संबंध में जल्द निर्णय लेने की बात कही है. ⁠यह बहुत अच्छा सुझाव था और प्रदर्शनकारियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी इस पर निष्पक्षता से सहमति जताई.

CJI सूर्यकांत ने कहा कि सभी पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि अब समय आ गया है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के लिए एक वैकल्पिक स्थान की पहचान की जाए, जहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकारी इस संबंध में उचित निर्णय ले.

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से मना कर दिया है. 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है. पुलिस ने बताया कि आयोजकों ने पहले के प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने वादों का पालन नहीं किया था, इसलिए इस बार इजाजत नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें; 'आप सब कुछ नहीं रोक सकते', प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Supreme Court News, Supreme Court Judges, Jantar Mantar, Jantar Mantar 2.0 Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com