कर्नाटक के बल्लारी जिले के गुरुकुल आवासीय विद्यालय में एक छात्र ने अपने साथियों पर रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई और आठ अन्य छात्र घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. घायल छात्रों को बल्लारी के बीआईएमएस अस्पताल और ट्रोमा केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.