राजस्थान में पराली जलाने के मामलों में 160% और पंजाब में 20% का इजाफाः जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा कि इसका मतलब है कि दोनों राज्यों की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो रही है.

राजस्थान में पराली जलाने के मामलों में 160% और पंजाब में 20% का इजाफाः जितेन्द्र सिंह

जितेन्द्र सिंह ने कहा कि राजस्थान और पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं.

नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Minister Jitendra Singh) ने रविवार को कहा कि अक्टूबर 2021 की तुलना में इस साल अक्टूबर में राजस्थान (Rajasthan) में पराली जलाने (Stubble Burning) की घटनाओं में 160 प्रतिशत और पंजाब (Punjab) में 20 फीसदी वृद्धि हुई है. सिंह ने कहा कि पंजाब में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 13,269 घटनाएं सामने आई थीं और अक्टूबर 2022 में ये 16,004 रहीं, जबकि राजस्थान में इनकी संख्या 124 से बढ़कर 318 हो गई.

उन्होंने एक बयान में कहा कि इसका मतलब है कि दोनों राज्यों की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो रही है.

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सिंह ने कहा कि दूसरी ओर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है.

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 1,060 जबकि इस साल अक्टूबर में 768 घटनाएं सामने आईं. वहीं हरियाणा में पराली जलाने के घटनाएं 2,914 से घटकर 1,995 रह गई.

ये भी पढ़ेंः

* "2047 में नये मतदाता नये भारत को परिभाषित करेंगे", केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा
* जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारी IAS में शामिल, 12 साल बाद मिला मौका : जितेंद्र सिंह
* 5 प्वाइंट न्यूज : कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने वाले दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़ी 5 खास बातें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले, "महबूबा मुफ्ती को भारतीय लोकतंत्र का इतिहास नहीं पता"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com


 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)