- चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- कोलकाता में तौसीफ सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब आरोपियों को पटना लाया जाएगा.
- गिरफ्तार किए गए नीशू खान ने पारस अस्पताल के पास अपने घर में शूटर तौसीफ को पनाह दी थी.
चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार लोगों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पटना पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, इनपुट और अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच की गई. इसी क्रम में कोलकाता पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से कोलकाता में छापेमारी कर मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह को पकड़ लिया.
बिहार पुलिस की और से जारी बयान के अनुसार शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या की साजिश नीशू खान के आवास पर रची गई थी और वारदात को अंजाम मुख्य रूप से तौसीफ ने दिया. पुलिस अब अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिहार पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की तैयारी कर रही है. इस पूरे मामले में कोलकाता पुलिस और एसटीएफ का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा. कोलकाता पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने लगातार पटना पुलिस को हर जरूरी सहयोग प्रदान किया.
हत्याकांड से दो दिन पहले गए थे पारस अस्पताल
तौसीफ और नीशू खान के साथ पकड़ा गया हर्ष घटना से दो दिन पहले शूटर को पारस अस्पताल ले गया था और कमरा नंबर 209 भी दिखाया था. जहां चंदन मिश्रा का इलाज चल रहा था. उसने ही पारस अस्पताल में घुसने और वहां से भागने की रेकी भी कराई थी.
क्या है पूरा मामला
- बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
- घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अपराधी खुलेआम अस्पताल में घुसे, गोलियां चलाईं और फरार हो गए.
- हत्या के मामले में जेल में बंद चंदन मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उसके विरोधी गुट के बदमाशों ने अस्पताल पहुंचकर चंदन की हत्या कराई है.
- इस घटना को लेकर बिहार पुलिस की खूब फजीहत हुई थी. इस मामले में पांच पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया था.
- अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्री नगर थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी, दो सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी और दो सिपाही को निलंबित किया गया था. इन सभी पर कर्तव्यहीनता का आरोप लगाया गया है.
सामने आई जानकारी के अनुसार समनपुरा में रहने वाला नीशू को पहले से ही गोली लगी हुई थी. वह लकवाग्रस्त भी है. वह भी गुरुवार को चंदन मिश्रा की हत्या के बाद फरार हो गया था. नीशू ने पारस अस्पताल के पास स्थित अपने घर में शूटर को पनाह दी थी. एसटीएफ और पटना पुलिस की कार्रवाई शनिवार की शाम को कोलकाता के अलग-अलग ठिकानों पर हुई.
तौसीफ के परिजनों ने ही इन पांचों शूटर के कोलकाता भागने का सुराग पुलिस को दिया था. जिन पांच शूटर ने वारदात को अंजाम दिया है उनमें तौसीफ उर्फ बादशाह, माेनू, बलवंत, अभिषेक और नीलेश शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं