चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोलकाता में तौसीफ सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब आरोपियों को पटना लाया जाएगा. गिरफ्तार किए गए नीशू खान ने पारस अस्पताल के पास अपने घर में शूटर तौसीफ को पनाह दी थी.