दिल्ली के हरीनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 8 साल के एक बच्चे को उसकी सौतेली मां रोज बुरी तरह मारती-पीटती थी, बच्चे की चीखें पूरे मोहल्ले में गूंजती थीं. पड़ोस के लोगों ने मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women Commission) की 181 हेल्पलाइन पर कॉल किया और इस बर्बरता की सूचना दी.
दिल्ली महिला आयोग ने तुरंत टीम गठित की जो की मौके पर पहुंची. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस को भी की लेकिन इसे घर का मामला बता कोई कार्रवाई नहीं की गई. शिकायतकर्ता ने अपने फोन में एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें बच्चा चीखता हुआ सुनाई दे रहा है और उसे पीटने की भी आवाज़ सुनाई दे रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीम जिस वक़्त मौके पर पहुंची, उस वक़्त भी घर से बच्चे के रोने चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी. आयोग ने पीसीआर पर कॉल कर पुलिसकर्मी को बुलाया और बच्चे को घर से वहां से छुड़ाया. बच्चे और उसकी सौतेली मां को हरीनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया.पुलिस स्टेशन पहुंचकर बच्चे की काउंसलिंग की गई. बच्चा बहुत डरा हुआ था और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था, हालांकि काउंसिलिंग के बाद बच्चे ने अपनी आपबीती बताई.
बच्चे ने बताया कि उसके साथ रोज़ उसकी सौतेली माँ मारपीट करती थी. कई बार खाना नहीं दिया जाता था और न ही उसे घर से बाहर जाने दिया जाता था, जब जब मां बाहर जाती उसे रस्सी से बांधकर जाती. बच्चे के हाथ पर ज़ख्मों के निशान उसके साथ हुई बर्बरता की कहानी साफ दर्शाते थे.
उसके हाथ पर कंघी से हमला करने के भी निशान हैं, जिसकी वजह से हाथ में छोटे खड्डे हो गए हैं. उसके पूरे हाथ सूजे हुए हैं, पीठ पर नोचने के निशान हैं, सिर में भी चोटें हैं और पूरे शरीर पर अन्य जगहों पर जख्म हैं. अच्छी तरह से खाना न मिलने के कारण बच्चा कमजोर भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं