विज्ञापन

'370 की बिरयानी' के बाद अब रेप पर भद्दा मजाक, कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन मधु विरली, ट्रोलर्स के निशाने पर आए

प्रणित मोरे के कॉमेडी शो के बाद एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन अपने असंवेदनशील और भद्दे जोक्स की वजह से लोगों का गुस्सा झेल रहा है. उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डीएक्टिवेट कर दिए हैं.

'370 की बिरयानी' के बाद अब रेप पर भद्दा मजाक, कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन मधु विरली, ट्रोलर्स के निशाने पर आए
प्रणित मोरे के बाद विवादों में एक और स्टैंडअप कॉमेडियन.
  • 370 की बिरयानी वाले जोक पर हुए विवाद के बाद, अब एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन विवादों में है
  • मधु विरली ने रेप और मर्डर को लेकर जोक्स के फॉर्म में ऐसी भद्दी टिप्पणी की कि उनकी जमकर आलोचना हो रही है
  • मधु ने रेप को बहुत ही नॉर्मलाइज करते हुए उस सिचुएशन को कॉमेडी के अंदाज में पेश किया था
नई दिल्ली:

370 की बिरयानी वाले जोक पर हुए विवाद के बाद, अब एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन को रेप पर किए गए अपने जोक्स के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. इनका नाम है मधु विरली. मधु ने अपने शो के दौरान रेप और मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जोक्स के फॉर्म में ऐसी भद्दी टिप्पणी की कि उनकी जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल मधु ने लड़कियों के साथ होने वाले रेप को बहुत ही नॉर्मलाइज करते हुए उस सिचुएशन को कॉमेडी के अंदाज में पेश किया.

बता दें कि मधु विरली प्रणित मोरे की तरह ही एक स्टैंड-अप कॉमेडिन हैं. यूट्यूब पर उनके 754k सब्सक्राइबर हैं. उनके कॉमेडी के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं. लेकिन रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपनी भद्दी कॉमेडी को लेकर वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं. यूजर्स उनको काफी बुरा-भला कह रहे हैं. 

कॉमेडी के नाम पर रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे का मजाक

मधु जब रेप और मर्डर की सिचुएशन का मजाक उड़ा रहे थे तो ऑडियंस जोर-जोर से ठहाके लगा रही थी. निकिता वर्मा नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने इसे लेकर मधु को जमकर लताड़ लगई है. उन्होंने कहा कि आजकल स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर कुछ भी दिखाया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि लोग ऐसे कॉमेडियन के जोक्स पर हंस भी रहे हैं. यूट्यूब पर इनके व्यूज मिलियन्स में होते हैं. पता नहीं क्या ही चल रहा है. शो में लोग पैसे देकर ये सब सुनने जाते हैं और वहां बैठे लड़के और लड़कियां इनकी बातों पर हंसते हैं और इनको एंटरटेन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पता नहीं कि सोशल मीडिया और लोगों के दिमाग में कितना कचरा भरा हुआ है. 

मधुर विरली ने सोशल मीडिया अकाउंट्स किए डीएक्टिवे

 मधुर विरली की उनके असंवेदनशील जोक्स की वजह से इतनी ज्यादा किरकिरी हो रही है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डीएक्टिवेट कर दिए हैं. लेकिन उनके पुराने वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें उन्हें रेप पर जोक्स करते हुए सुना जा सकता है.

कॉमेडियन मधु विरली ने क्या कहा?

स्टैंड-अप कॉमेडियन ने कहा कि 10 रेप केस होते हैं. उनमें 9 ऐसे होते हैं, जिनमें सिर्फ रेप होता है. एक केस ऐसा होता है जहां रेप के बाद मर्डर होता है. मुझे लगता है कि वो केस ऐसा होता होगा कि रेप के ठीक बाद लड़का उठता होगा और लड़की बोलती होगी... तब लड़का चाकू मारता होगा. बता दें कि मधु ने आगे और भी भद्दी बातें कहीं जिनको एक जिम्मेदार न्यूज चैनल होने के नाते हम शब्दों में बयां भी नहीं सकते.   

प्रणित मोरे के बाद अब मधु विरली हो रहे ट्रोल

प्रणित मोरे के बाद अब मधु विरली सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेल रहे हैं. स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर आजकल कॉमेडियन कुछ भी कंटेंट परोस रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि लोग टिकट में पैसा खर्च कर उनको सुनने भी जा रहे हैं. बिगबॉस फेम कॉमेडियम प्रणित मोरे के शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मामला चर्चा में है. प्रणित के शो पर हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने '370 रुपये वाली बिरयानी' वाली ऐसी बात कही, जिस पर सोशल मीडिया पर उबाल देखा जा रहा है. मामले में अब तो एक्शन भी हो गया है. अब एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन विवादों में है. नाम है मधु विरली, जो अपने जोक्स की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- ₹370 बिरयानी मामला: डॉ. सेजल पवार की बढ़ेंगी मुश्किलें! मुंबई की मेयर ने दिए कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ें- प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को NCW ने किया तलब, 22 जून को बुलाया; हरियाणा DGP को भी कार्रवाई करने को कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranit More 370 Biryani Controversy, Standup Comedian, Standup Comedian Pranit More, Standup Comedy, Standup Comedy India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com