विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2012

यूपी : सपा विधायक ने चार माह तक लड़की से किया बलात्कार

लड़की के पिता का कहना है कि लड़की के अगवा होने के बाद उन्होंने पुलिस से लेकर मंत्रियों तक सबसे गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक न सुनी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में औरैया ज़िले के समाजवादी पार्टी के विधायक मदन गौतम पर एक 19 साल की लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा है।

आरोप यह भी है कि विधायक ने चार महीने तक लड़की को बंधक रखा। यह आरोप पीड़ित लड़की ने खुद लगाए हैं। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि लड़की के अगवा होने के बाद उन्होंने पुलिस से लेकर मंत्रियों तक सबसे गुहार लगाई लेकिन किसी ने एक न सुनी।

पुलिस का कहना है कि लड़की ने पहले ही विधायक के विरोधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, लड़की का कहना है उसने ऐसा दबाव में किया। मीडिया में मामले के आने के बाद अब पुलिस एक बार फिर तफ्तीश में जुट गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In UP, SP MLA Raped Girl, Madan Gautam, यूपी में बलात्कार, सपा विधायक ने किया रेप, मदन गौतम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com