दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई और दाढ़ी काटने के मामले में आरोपी सपा नेता उम्मेद पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए गाज़ियाबाद पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी. गाजियाबाद पुलिस को खबर मिली थी कि उम्मेद नाटकीय अंदाज में आज (शनिवार) गाज़ियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर सकता है.
एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को खास तौर पर अलर्ट पर रखा था. कोर्ट परिसर में सिविल ड्रेस में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि सरेंडर करने से पहले उम्मेद को पकड़ा जा सके. उम्मेद पहलवान स्थानीय सपा नेता है. वह घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही फरार चल रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरी साजिश रचने के बाद उम्मेद पहलवान ने फेसबुक लाइव कर इलाके में उन्माद भड़काने की भी साजिश रची थी. इस मामले में पुलिस ने उम्मेद पहलवान पर लोनी बॉर्डर थाने में केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, उम्मेद पहलवान ने समद को अपने साथ बैठाकर 7 जून को फेसबुक लाइव किया था और लाइव के दौरान इस पूरी घटना को अलग रूप दिया. अब्दुल समद की पिटाई और दाढ़ी काटने से संबंधित घटना 5 जून की है जबकि एफआईआर 7 जून को कराई गयी थी.
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से गाजियाबाद पुलिस की नींद उड़ी हुई थी. मामले में पुलिस ने ट्विटर (Twitter), कई पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं समेत कई आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. सभी पर "सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने" के आरोप हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं