लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति ने चिरगांव के बीडीओ को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चिरगांव के बीडीओ सुशील कुमार की पूर्व ब्लाकॅ प्रमुख कल्याणी देवी के पति डॉ. भरत यादव से डेढ़ साल पहले नोकझोंक हो गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए एसपी कार्यकर्ता भरत यादव ने बीडीओ सुशील कुमार के घर जाकर उस पर गोलियां दाग दीं। घायल सुशील कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एसपी कार्यकर्ता भरत यादव को मीडिया में खबर आने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पहले प्रशासन का कोई भी आला-अधिकारी इस मामले पर जवाब देने से बचता रहा। साफ−सुथरी सरकार का वादा कर सत्ता में आई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे। सरकार बनने के बाद से अब तक इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता संभालते ही चेतावनी दी थी कि कार्यकर्ताओं को कानून के दायरे में रहना होगा। गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी लेकिन एसपी कार्यकर्ताओं पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
SP, Firing On BDO, Sushil Kumar, सपा, बीडीओ पर फायरिंग, सुशील कुमार